उपरमाल आदर्श धाकड़ समाज का 27वां सामूहिक विवाह सम्मेलन 26 अप्रैल को, भव्य आयोजन की पूरी तैयारी दीपशिखा धाकड़ ने लिया जायजा

BHILWARA
Spread the love



बिजोलिया समाचार नरेश धाकड़
   26 अप्रैल को भूमि पूजन तथा ध्वजा रोहण के साथ ही शुरू होगा उपरमाल धाकड़ समाज का 27 वाँ  सामुहिक विवाह सम्मेलन, इस सम्मेलन की तैयारियां जोरो पर है वहीं 51 जोड़ों को एक साथ परिणय सूत्र में बांधा जाएगा।
उपरमाल आदर्श धाकड़ समाज द्वारा 27 वां सामूहिक विवाह सम्मेलन  26 अप्रैल  को आदर्श धाकड़ विद्यापीठ सीनियर सेकंडरी स्कुल प्रांगण में भीलवाड़ा के पूर्व जिला प्रमुख इंजीनियर कन्हैया लाल धाकड़ तथा विवेक सुषमा धाकड़ स्मृति चेरेटीबल ट्रस्ट की चेयरमैन दीपशिखा धाकड़ द्वारा  प्रात 7.30 बजे भूमि पूजन तथा 9.15 बजे ध्वजा रोहण के साथ ही शुरू होगा,  समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन के अध्यक्ष ओंकार लाल धाकड़  ने बताया कि सम्मेलन को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और कार्यक्रम को भव्य एवं सुव्यवस्थित रूप देने के प्रयास जारी हैं।26 अप्रैल को प्रातः 7:30 बजे  भूमि पूजन तथा 9:15 बजे भीलवाड़ा के पूर्व जिला प्रमुख इंजीनियर कन्हैया लाल धाकड़ तथा विवेक सुषमा धाकड़ स्मृति चेरेटीबल ट्रस्ट की चेयरमैन दीपशिखा धाकड़ द्वारा झंडा रोहन रोहण करने के साथ ही शुरू होगा।
  उसके बाद 10:15 बजे गणपति स्थापना,10:30 बजे से मायरा ,दोपहर 12:15 बजे  प्रतिभा व भामाशाह सम्मान समारोह, 2 बजे से प्रीतिभोज, सायं 7:15 बजे तोरण तथा  8:15 बजे  आशीर्वाद समारोह
एवं रात्रि 11:15 बजे पाणिग्रहण संस्कार के पश्चात विदाई समारोह संपन्न होगा ।
इस आयोजन स्थल पर भव्य पांडाल, भोजन व्यवस्था, आवास, सुरक्षा, यातायात एवं चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे अतिथियों एवं वर-वधु पक्ष को किसी प्रकार की असुविधा ना हो। इस विवाह सम्मेलन के माध्यम से 51 जोड़ों को एक साथ परिणय सूत्र में बांधा जाएगा।