आयुर्वेद शिविर के पहले दिन 115 रोगियों ने उठाया लाभ

BHILWARA
Spread the love



शिविर कल भी जारी रहेगा, शेष ग्रामीण उपचार एवं परामर्श प्राप्त ले सकेंगे

आसींद । आयुर्वेद विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भगवान देवनारायण की जन्मस्थली मालासेरी डूंगरी मंदिर प्रांगण में दो दिवसीय बहिरंग (OPD) शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के पहले दिन क्षेत्र के ग्रामीणों में भारी उत्साह देखने को मिला।
शिविर का विधिवत शुभारंभ मंदिर के पुजारी हेमराज पोसवाल के सानिध्य में किया गया। इस अवसर पर शिविर प्रभारी डॉ. कैलाश चंद्र माणम्या, डॉ. रमेश कुमावत और डॉ. अमर सिंह चुण्डावत ने भगवान धन्वंतरि एवं भगवान देवनारायण के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर स्वास्थ्य सेवा कार्य की शुरुआत की। शिविर के पहले दिन कुल 115 रोगियों की स्वास्थ्य जाँच कर उन्हें निःशुल्क औषधियां वितरित की गईं।ग्रामीणों को आयुर्वेद चिकित्सा के प्रति जागरूक करना और घर के समीप ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना। शिविर के सफल संचालन में आयुर्वेद विभाग के वरिष्ठ कंपाउंडर रामस्वरूप अग्याल, सुरेश पारीक, गौतम चन्द जीनगर, अखिलेश वैष्णव, संगीता धोबी, अनुश्री शर्मा सहित अन्य ब्लॉक योग प्रशिक्षक एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। “सरकार के आदेशानुसार आयुर्वेद को जन-जन तक पहुँचाने के लिए यह शिविर आयोजित किया गया है। पहले दिन की संख्या दर्शाती है कि लोगों का विश्वास आयुर्वेद के प्रति निरंतर बढ़ रहा है।”
-डॉ. कैलाश चंद्र माणम्या (शिविर प्रभारी)