113 किलो डोडा चूरा जब्त, क्रेटा कार छोड़ी भागे तस्कर

BHILWARA
Spread the love



भीलवाड़ा। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डीएसटी भीलवाड़ा और पुलिस थाना काछोला ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने एक हुण्डई क्रेटा कार से 113.060 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा बरामद किया है, जिसकी बाजार कीमत करीब 17 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस ने कार्रवाई सीओ कोटड़ी सुरेश कुमार डाबरिया के सुपरविजन में 24 अप्रैल को की ।

डीएसटी टीम को सूचना मिली थी कि राजगढ़ क्षेत्र के जंगल में खड़ी एक क्रेटा कार में अवैध मादक पदार्थ हो सकता है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए डीएसटी एवं थाना काछोला की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। तलाशी लेने पर कार में रखे 6 प्लास्टिक कट्टों में 113.060 किलो डोडा चूरा बरामद हुआ।

पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार सहित मादक पदार्थ जब्त कर लिया है और मामला दर्ज कर लिया गया है।

इस कार्रवाई में डीएसटी के एएसआई अशोक कुमार कडवा और कांस्टेबल गोपाल राम सहित पुलिस थाना काछोला के कई अधिकारियों एवं जवानों का विशेष योगदान रहा।

पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच जारी है।