बरामदे में सो रही वृद्ध महिला पर हमला कर नथ व खुगाली चुराई

BHILWARA
Spread the love


सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- क्षेत्र के थला ( श्रीपुरा ) गांव में शनिवार मध्यरात्रि को अज्ञात चोरों ने एक घर को अपना निशाना बनाया, जहां चोर पीछे का दरवाजा फांदकर घर में घुसें, चोरों ने बरामदे में सो रही वृद्ध महिला पर हमला कर सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिया, वृद्ध महिला के चिल्लाने पर मौके से फरार हो गए । सूचना पर बड़लियास थाना पुलिस मौके पर पहुंची । पुलिस ने बताया कि प्रार्थी उदयलाल पुत्र भगवान लाल गुर्जर निवासी थला ( श्रीपुरा ) में बताया कि बीती रात्रि करीब 1:30 बजे तीन अज्ञात चोर उनके घर के पीछे का दरवाजा फांदकर घर में घुसे और बरामदे में सो रही उनकी मां गट्टू देवी पर दो जनों ने मुंह पर कंबल डालकर हमला कर गहने चुरा लिए, चोर महिला के गले से करीब आधा किलो चांदी की खूंगाली व नाक से 12 ग्राम सोने की नथ को चुरा लिया । महिला के चिल्लाने पर पड़ोसियों ने चोरों को ललकारा, इस पर चोर वहां से पीछे के दरवाजे से खेतों की तरफ भाग गए । चोरी की घटना के दौरान महिला का बेटा छत पर सो रहा था, बच्चे कमरे में सो रहे थे, इस पर चोरों ने सीढ़ियां के गेट को रस्सी से बांध दिया औ कमरे के दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया, इतना ही नहीं मुख्य दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया । सूचना पर बडलियास थाना प्रभारी जसवंत सिंह मय जाप्ता मौके पर पहुंचे, वहीं एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर अहम साक्ष्य जुटाए । प्रार्थी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ बड़लियास थाने में मामला दर्ज करवाया ।।