बिजोलिया ।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार तथा तालुका विधिक सेवा समिति के तत्वावधान में उम्मेद रोड एवं जावदा क्षेत्र में सोमवार को जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।
कार्यक्रम न्यायिक मजिस्ट्रेट सबा परवीन कागजी के निर्देशन में एक्शन प्लान के तहत आयोजित हुआ। इस दौरान आमजन को जनउपयोगी सेवाओं बिजली, पानी, टेलीफोन, परिवहन, बैंकिंग, डाकघर, चिकित्सा विभाग, गैस व पेंशन आदि से संबंधित समस्याओं के समाधान की जानकारी दी गई।
साथ ही राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्व और उसके माध्यम से सुलभ न्याय प्राप्त करने के बारे में भी विस्तार से बताया गया।
अभियान में पीएलवी रामबाबू माथुर, सुनीता नायक, रामलाल जाट, कमलेश बंजारा, सत्यनारायण धाकड़, बच्चन सिंह, मनोज जाटव, महेश बंजारा, कमलेश, अक्षय राजपूत, सुनील लोढ़ा, अनिल धाकड़, दिनेश गोस्वामी, हरिशंकर धाकड़, सरवन धाकड़, मोहित धाकड़ एवं दिनेश शर्मा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
