महावीर वैष्णव महुआ
महुआ कस्बे में सोमवार को मौसम में अचानक आया बदलाव और दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ ही बारिश का दौर शुरू हो गया।धीरे धीरे बारिश शुरू हुई जो बारिश की गति तेज होती गई और बेर के आकार की ओलावृष्टि भी शुरू हो गई। जिससे कस्बे की सड़कों, छतों पर ओलो से थोड़ी देर तक सफेद चादर जैसे दिखाई देने लगी। कस्बे में लोग बारिश व ओलावृष्टि से बचने के लिए इधर उधर भागते हुए नजर आए।वही मौसम में अचानक आया बदलाव से बारिश से कस्बे की सड़कों पर बारिश का पानी बहने लगा आसमान में काली गणगौर घटाए छा गई और बारिश तेज हो गई जिससे गर्मी से राहत मिल गई और हल्की सर्दी का अहसास होने लगा । बारिश के साथ ही कस्बे में बिजली गुल हो गई।वहीं बारिश होने से बाजार में सन्नाटा पसर गया।
