शाहपुरा
शाहपुरा में रामनिवास धाम के बाहर रामद्वारा बाजार में मंगलवार को सुबह एक विधवा महिला को दो युवकों ने बहला फुसला कर उससे अंगूठी व पर्स छीन लिया। महिला को सम्मोहित करने, एक युवक द्वारा उसके देवीय दोष बताने व दूसरे युवक द्वारा अंगूठी व पर्स दे देने की बात करने से महिला उनके झांसे में आ गयी तथा सामग्री उन्हें सौंप दी। कुछ कदम चलकर उसे वापस आने को कहा, वह पलट वापस आयी तो दोनो युवक फरार हो गये जिससे महिला के होश उड़ गये। महिला ने भाग कर पुलिस को सूचना दी पर फरार युवकों का कोई पता नहीं चल सका।
शाहपुरा के तेली पाड़ा निवासी गोपीदेवी सिंधी पत्नी स्वश्री रमेशचंद्र नियमित रूप से रामद्वारा के दर्शन कर निकली और रामद्वारा बाजार में फुटफाथ पर घर जा रही थी कि एक युवक मिला जिसने रोक कर कहा कि आपके देवीय दोष है। आपके घर में कठिनाईयां है। वो कुछ करेगें तो फायदा होगा। युवक ने महिला से दोष निवारण करने के लिए अंगूठी मांगी। महिला ने डर कर अंगूठी खोल कर पर्स में डाल दी। तभी दूसरा युवक आया और पहले वाले युवक को सही बताते हुए महिला से कहा कि वो जैसा कह रहा है करो तथा अपना पर्स उसे दो। यह कहने के दौरान महिला सुध खो बैठी तथा जैसा युवक कहने लगा वो करने लगी। पर्स देकर उसे कुछ कदम चलकर वापस आने को कहा। महिला पलट कर वापस आयी तो दोनो युवक फरार हो गये। महिला रोने लगी। अपने मिलने वालों को बुलाया तथा तुरंत पुलिस थाने पहुंच कर रिपोर्ट दी पर युवकों के बारे में कोई सुराग नहीं मिला।
म्हिला ने बताया कि पर्स में उसकी अंगूठी, लगभग ढाई हजार रू नकद, आधार कार्ड व कुछ पर्चियां थी। शाहपुरा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
