तिलस्वां महादेव मंदिर दान पात्र से निकले 48 लाख 22 हजार 69 रुपये, विकास कार्यों में होगी राशि खर्च

BHILWARA
Spread the love



बिजौलिया। क्षेत्र के प्रसिद्ध आस्था केंद्र तिलस्वां महादेव मंदिर में चार माह बाद दान पात्र खोला गया । दान पात्र से कुल 48 लाख 22 हजार 69 रुपये की राशि प्राप्त हुई। मंदिर परिसर में दान पात्र खोलने की प्रक्रिया प्रशासनिक निगरानी में शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई।

इस दौरान ट्रस्ट अध्यक्ष रमेश चन्द अहीर, ट्रस्ट सचिव मांगीलाल धाकड़ सहित कई  ट्रस्टी मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से एसडीएम प्रतिनिधि, तहसील प्रतिनिधि गिरदावर संजय पाराशर तथा पटवारी दीपक धाकड़ भी मौके पर उपस्थित रहे।

दान राशि की गणना विधिवत रूप से  राजस्थान ग्रामीण बैंक बिजोलिया के कर्मचारी की  मौजूदगी में की गई। ट्रस्ट सचिव मांगीलाल धाकड़ ने बताया कि प्राप्त राशि मंदिर के निर्माण कार्यों, विकास कार्यों तथा सौंदर्यीकरण पर खर्च की जाएगी, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।