BHILWARA

बरूंदनी में अमर शहीद जगन्नाथ मीणा की प्रतिमा का भव्य अनावरण, मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल और प्रेम सिंह बाजोर ने दी श्रद्धांजलि


मांडलगढ़/बरूंदनी, नवंबर।
मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बरूंदनी में रविवार को मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल के नेतृत्व में माँ भारती के वीर सपूत, अमर शहीद स्व.  जगन्नाथ  मीणा की मूर्ति अनावरण एवं लोकार्पण समारोह देशभक्ति के ज्वार और “भारत माता की जय” के उद्घोष के साथ भव्य रूप से संपन्न हुआ।


इस ऐतिहासिक अवसर पर क्षेत्रवासियों ने नम आंखों और गर्व से भरे सीने के साथ शहीद के सर्वोच्च बलिदान को याद किया। शहीद की प्रतिमा का अनावरण न केवल एक कार्यक्रम रहा, बल्कि यह राष्ट्रभक्ति और कृतज्ञता का एक महाकुंभ बन गया।


वरिष्ठ नेताओं का मिला सानिध्य
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा और सैनिक कल्याण बोर्ड के राज्य मंत्री प्रेम सिंह जी बाजोर ने शहीद प्रतिमा का अनावरण कर पुष्पचक्र अर्पित किया। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि शहीदों की शहादत ही देश की असली धरोहर है और उनका बलिदान युवा पीढ़ी को सदैव राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
इस भव्य आयोजन में वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ क्षेत्र के कई गणमान्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथियों में जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा, सहाड़ा विधायक  लादू पितलिया, विधानसभा संयोजक अनिल पारीक, मांडलगढ़ नगरपालिका चेयरमैन  संजय डांगी और बरूंदनी पंचायत प्रशासक गजेंद्र साहू ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और शहीद परिवार के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
जनसैलाब और आभार
कार्यक्रम में मांडलगढ़ क्षेत्र के देवतुल्य कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और मातृशक्ति ने बड़ी संख्या में भाग लेकर शहीद परिवार का संबल बढ़ाया। सभी वक्ताओं ने शहीद जगन्नाथ  मीणा के बलिदान को अविस्मरणीय बताया। अंत में, आयोजन को सफल बनाने के लिए पधारे सभी अतिथियों और आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!