BHILWARA

हाईकोर्ट से मिली राहत,क्या मिलेगा प्रशासक पद या फिर होगा आंदोलन




जहाजपुर,ग्राम पंचायत पंडेर की पूर्व सरपंच एवं प्रशासक ममता जाट को राजस्थान हाईकोर्ट से एक बार फिर राहत मिलने के बाद पंचायत की राजनीति गरमा गई है। पूर्व में भी न्यायालय से राहत मिलने के बावजूद प्रशासक पद पर कार्यभार ग्रहण कराने को लेकर मामला अटक गया था। हालात यहां तक पहुंचे कि प्रशासक के पति को टावर पर चढ़कर आंदोलन करना पड़ा, जिसके बाद मामला खासा चर्चा में आया था।

अब एक बार फिर हाईकोर्ट से स्टे मिलने के बाद सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है—क्या न्यायालय के आदेश के बाद प्रशासक ममता जाट को नियमानुसार कार्यभार ग्रहण कराया जाएगा, या इस बार भी जॉइनिंग के लिए आंदोलन और संघर्ष की राह पकड़नी पड़ेगी न्यायालय के आदेश के बाद प्रशासन के अगले कदम पर क्षेत्रवासियों की निगाहें टिकी हैं। देखना होगा कि इस बार मामला सीधे कार्यभार ग्रहण करने तक पहुंचता है या फिर “कोर्ट से राहत के बाद भी जॉइनिंग के लिए आंदोलन” की पुरानी कहानी दोहराई जाती है।अब गेंद प्रशासन के पाले में है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!