बिजोलिया में अवैध हथकड़ शराब पर बड़ी कार्रवाई,1200 लीटर वॉश नष्ट, तीन आरोपी गिरफ्तार

BHILWARA
Spread the love

बिजौलिया। अवैध हथकड़ शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1200 लीटर वॉश नष्ट कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी स्वागत पाण्डया ने बताया की कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अवैध हथकड़ शराब बनाने में उपयोग की जा रही करीब 1200 लीटर वॉश को नष्ट किया। मौके से बाबूलाल उर्फ बाबू (55) निवासी चिताबड़ा, भीमालाल (54) निवासी काठबड़ा तथा निवास (27) निवासी चिताबड़ा को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

कार्रवाई में उप निरीक्षक नरेश कुमार, सुनील बेनिवाल, सत्यनारायण चाष्टा, हेड कांस्टेबल हरिसिंह, विजयसिंह तथा कांस्टेबल हेमराम और नरेन्द्र की विशेष भूमिका रही।