BHILWARA

जलिंद्री के आबादी क्षेत्र में घुसा पैंथर, बछड़े का किया शिकार, ग्रामीणों में दहशत



बिजोलिया । जलिंद्री क्षेत्र में शुक्रवार रात शिकार की तलाश में एक पैंथर गांव की आबादी क्षेत्र तक पहुंच गया। पैंथर गांव निवासी रामकिशन कराड़ के मवेशियों के बाड़े में घुस गया और वहां बंधे गाय के एक बछड़े का शिकार कर लिया। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है ।

बताया जा रहा है कि पैंथर की आहट मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और हल्ला मचाया, जिस पर पैंथर शिकार छोड़ जंगल की ओर भाग निकला। घटना के बाद देर रात तक ग्रामीणों में भय बना रहा तथा लोग घरों से बाहर निकलने से बचते नजर आए।

पूर्व सरपंच विजय तिवाड़ी ने बताया कि आबादी क्षेत्र में लगातार वन्यजीवों की आवाजाही से ग्रामीणों में डर का माहौल है। घटना की सूचना वन विभाग को दे दी गई है तथा पैंथर को पकड़ने के लिए रेस्क्यू टीम भेजने की मांग की गई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और पिंजरा लगाने की भी मांग की है।

Related Articles

Back to top button