मांडल। भीलवाड़ा जाते समय मांडल चौराहे पर शनिवार को एक बुजुर्ग बाइक सवार ट्रेलर की चपेट में आ गया। हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया तथा उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया।
जानकारी के अनुसार समेलिया निवासी बालू खारोल पुत्र छितर खारोल (70) बाइक से जा रहे थे, तभी मांडल चौराहे पर ट्रेलर की चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस के पायलट प्रभु प्रजापत एवं मेल नर्स गिरिराज पायक मौके पर पहुंचे और घायल को प्राथमिक उपचार के बाद उप जिला चिकित्सालय मांडल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें भीलवाड़ा रेफर कर दिया।
हादसे के बाद कुछ देर के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
