शाहपुरा राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के तहत शाहपुरा में आमजन की सुविधा हेतु विभिन्न आधारभूत विकास कार्य करवाये जारहे है।

परियोजना की सामुदायिक जागरूकता एवं जनसहभागिता कार्यक्रम (सीएपीपी) यूनिट द्वारा भी समय-समय पर आमजन में जनचेतना के माध्यम से परियोजना संदेश देने एवं सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जाती है। इसी क्रम में आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महिलाओं साथ जागरूकता एवं अनुभव साझा करने के लिये फूलिया गेट पर जागरूकता कार्यक्रम गतिविधि की गयी।

सीएपीपी इकाई के महेन्द सिंह राणावत ने उपस्थित महिलाओं व आमजन को *विश्व पर्यावरण दिवस 2026 की थीम हमारे भविष्य के लिए जलवायु के लिए प्रकृति से प्रेरित’ विषय* के बारे में जानकारी दी एवं बताया कि सब की जिम्मेदारी बनती है

कि हो सके जितना प्लास्टिक का कम इस्तेमाल करे पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक के उपयोग को कम करने और टिकाऊ भविष्य के लिए पर्यावरण-अनुकूल प्रथाओं को बढ़ावा देने एवं सभी को विश्व पर्यावरण दिवस पर पॉलिथीन का उपयोग नहीं करने हेतु शपथ दिलाई गई नगर पालिका के स्वच्छता इंजीनियर प्रहलाद गुलपारिया ने उपस्थित सभी महिलाओं बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभाव के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी इस कार्यक्रम मे पार्षद स्वराज सिंह सोनू आवेश बालमुकुंद उपस्थित रहे !
