गंगापुर ( दिनेश लक्षकार)
आगामी मानसून 2026 को देखते हुए उपखंड अधिकारी विवेक गुर्जर अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों को बाढ़, अतिवृष्टि एवं आपदा प्रबंधन के लिए पूर्व तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में पेयजल उपलब्धता, स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारी, विद्युत व्यवस्था, जल संसाधनों के रखरखाव, सड़कों एवं पुलियों की सुरक्षा, पशु चिकित्सा सेवाएं, विद्यालयों में सुरक्षा उपाय, स्वच्छता अभियान तथा आपदा नियंत्रण कक्षों की सक्रियता पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर आवश्यक संसाधन एवं राहत सामग्री उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए। बैठक में तहसीलदार वीरेंद्र सिंह सहित सभी विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
प्रशासन ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए मानसून के दौरान जनहानि एवं संपत्ति के नुकसान को रोकने के लिए पूर्ण सतर्कता बरतने तथा राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन के निर्देशों की शत-प्रतिशत पालना सुनिश्चित करने को कहा।
