पौधारोपण कर मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

BHILWARA
Spread the love


सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सवाईपुर पर किया गया । डॉ. राजेंद्र कुमार सोमानी ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष पर स्वास्थ्य केंद्र परिसर में पौधारोपण कर उनकी सुरक्षा और नियमित रूप से देख-रेख का संकल्प लिया । पौधों से आने वाले समय में परिसर न केवल हरा-भरा दिखेगा, बल्कि स्वच्छ एवं शुद्ध वातावरण भी मिलेगा । इस दौरान डॉ. बनवारी लाल चौधरी, डॉ. राजेंद्र कुमार सोमानी, लोकेश कुमार जीनगर, गोविंद राम माली, देवेंद्र पाल गुर्जर, राकेश कुमार हरिजन आदि मौजूद रहे ।।