BHILWARA

भाजपा नेता डाड के पुत्र के यहां DGGI का छापा,करोडो की टेक्स चोरी पकडी,अन्य ठिकानो पर भी छापे


डाॅ.चेतन ठठेरा स्वतंत्र पत्रकार

भीलवाड़ा।  भीलवाड़ा में टेक्स चोरी करने वाले उद्योगपतियों के खिलाफ जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय की सख्ती और छापेमार कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कडी में आज जीएसटी इंटेलिजेंस जयपुर जोनल की टीमों ने भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता लक्ष्मी नारायण डाड के पुत्र सहित 10 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है।

सूत्रो के अनुसार महानिदेशालय जीएसटी इंटेलिजेंस जयपुर जोनल यूनिट की अलग-अलग टीमों ने आज सवेरे भीलवाड़ा में 10 से अधिक स्थानों पर एक साथ छापे डालकर जांच पड़ताल शुरू की है। जिसमें भीलवाड़ा के विभिन्न प्रोसेस हाउस और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर एक साथ टीम की कार्यवाही चल रही है। बताया जाता है कि इंटेलिजेंस टीम की यह करवाई जीएसटी चोरी एवं फर्जी बिलों के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए चलाए गए अभियान के तहत की जा रही है। टीम ने आज सवेरे मुख्य कार्यवाही की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता लक्ष्मी नारायण डाड के पुत्र निखिल डाड के ठिकानों पर की गई।सूत्रों के अनुसार टीम को तलाशी में प्रारंभिक तौर पर कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड बरामद हुए हैं। विभागीय स्तर पर इनका गहन विश्लेषण किया जा रहा है और प्रारंभिक तौर पर करीब 10 करोड़ से अधिक की टैक्स चोरी का मामला सामने आया है। हालांकि अभी तक विभागीय तौर पर इसकी स्पष्ट जानकारी जारी नहीं की गई है। इसके अलावा माहेश्वरी केमिकल के संचालक अनुज सोमानी के यहां भी  टीम ने छापा मारकर कार्यवाही की है। जीएसटी इंटेलिजेंस जोनल जयपुर यूनिट की टीमो की कार्रवाई खबर लिखे जाने तक जारी थी और विस्तृत रिपोर्ट नहीं मिल पाई।

विदित है की पिछले सप्ताह ही जीएसटी इंटेलिजेंस जयपुर जोनल यूनिट की टीम ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री रामलाल जाट के संबंधी शंकर लाल जाट के यहां कार्रवाई कर 30 करोड़ की कर चोरी पकड़ी थी।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!