भाजपा नंदराय मंडल की मासिक बैठक आयोजित, संगठन मजबूती पर दिया जोर

BHILWARA
Spread the love


बड़लियास (रोशन वैष्णव)। बड़लियास स्थित चंवरा के हनुमानजी मंदिर प्रांगण में रविवार को भाजपा नंदराय मंडल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में मंडल पालक कल्पेश चौधरी मौजूद रहे, जबकि बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रकाश सांगावत ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए विधायक गोपाल खंडेलवाल ने मंडल कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को विभिन्न शक्ति केंद्रों का प्रभारी बनाकर जिम्मेदारियां सौंपी तथा प्रत्येक माह शक्ति केंद्रों पर प्रवास करने के निर्देश दिए। साथ ही बूथ अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं के साथ नियमित बैठकें आयोजित कर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया।
मंडल पालक कल्पेश चौधरी ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समर्पण से ही संभव है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने तथा पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष प्रकाश सांगावत ने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ पार्टी की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
बैठक में पूर्व पंचायत समिति सदस्य दिलीप सिंह राणावत, विधानसभा संयोजक अनिल पारीक, मंडल महामंत्री भुवनेश चौधरी, दुष्यंत रासतला, श्याम पालीवाल, पूर्व सरपंच शोभालाल जाट, लादू व्यास, अनिल शर्मा, मुकेश शर्मा, शांतिलाल सालवी, चीकू सोनी, मदन प्रजापत, राजू सिसोदिया, शिव तेली, कालू नाथ सहित मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।