बजरी माफियों को पुलिस की लोकेशन देना पड़ा भारी, चार गिरफ्तार

BHILWARA
Spread the love


सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- अवैध बजरी खनन एवं परिवहन में संलिप्त, पुलिस की मोबाईल से लोकेशन रख बजरी माफियाओं को मोबाईल से सुचना देने के मामले में बड़लियास पुलिस ने चार जनों को गिरफ्तार किया । थाना प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया कि अवैध बजरी खनन को लेकर माफियों को पुलिस कि लोकेशन देने के मामले में पुलिस ने बड़लियास थाना क्षेत्र के बन्ना लाल पिता भैरू लाल जाट उम्र 35 वर्ष निवासी जीवा का खेड़ा, मुकेश पिता मदन लाल ओड़ उम्र 28 वर्ष निवासी चांदगढ़, नानू राम पिता भैरू लाल दरोगा उम्र 26 वर्ष निवासी चांदगढ़ व अजयराज सिंह पिता शिव सिंह राजपूत उम्र 25 वर्ष निवासी चांदगढ़ को शांति भंग में गिरफ्तार किया गया । अवैध बजरी खनन/परिवहन पर लगातार कार्यवाही जारी है तथा पुलिस की लोकेशन रखने वाले गुप्स जय मां जोगणियां, जय खोटाण माता महाकाल, जय श्री राम व जय सांवरिया सेठ पर पुलिस द्वारा निगरानी रखी ।।