दोस्त के साथ मारपीट करने वाले तीन दोस्त गिरफ्तार

BHILWARA
Spread the love


सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- नेशनल हाईवे 758 पर सोपुरा चौराहे पर गुरुवार रात्रि को जोगणियां माता के दर्शन करने जा रहा अजमेर जिले के युवक के साथ मारपीट करने वाले तीन दोस्तों को गिरफ्तार किया । थाना प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया कि प्रार्थी घायल युवक ओमप्रकाश पिता देवकरण गुर्जर निवासी माकड़वाली, थाना कृष्णगंज, अजमेर के साथ अजमेर से जोगणिया माता घूमने आये दोस्तों ने अपने साथी दोस्तों ने ओमप्रकाश के साथ शराब पीकर शराब के नशे में आपसी बोलचाल होने पर ओमप्रकाश गुर्जर पर जानलेवा हमला कर घायल किया, जिस पर थाना बडलियास द्वारा कार्रवाई कर तीन मुल्जिम राकेश पिता हिरा लाल जाति चोधरी उम्र 20 साल निवासी तिलोनिया थाना बॉदर सिंदरी जिला अजमेर, देवेन्द्र उर्फ देवा पिता सुखराम गुर्जर उम्र 26 साल निवासी बडगांव थना शहर थाना किशनगढ जिला अजमेर, राहुल पिता सरदार जी गुर्जर जाति गुर्जर उम्र 21 साल निवासी पाटन थाना बॉदरसिंदरी जिला अजमेर को गिरफ्तार किया गया ।।