गौ सेवा परमार्थ यात्रा का किया जगह जगह स्वागत, संत श्री बालयोगी बलरामपुरी जी ने शक्ति पीठ मां जोगणिया के किए दर्शन

BHILWARA
Spread the love



लाडपुरा – गौ सेवा परमार्थ यात्रा के अंतर्गत संचालित 12 ज्योतिर्लिंग, 4 धाम एवं 51 शक्ति पीठ अखंड भारत पदयात्रा निरंतर अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर है। यह यात्रा से उज्जैन स्थित बाबा महाकाल के आशीर्वाद से प्रारंभ हुई थी और इसका समापन पवित्र मानसरोवर एवं आदि कैलाश में होगा।
यात्रा का मुख्य उद्देश्य संत श्री बालयोगी बलरामपुरी जी महाराज ने बताया कि गौ माता की सेवा, संरक्षण एवं सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। यात्रा ग्रामीण क्षेत्रों से होकर गुजर रही है, जहां धर्मप्रेमी सनातन समाज, समाजसेवी एवं स्थानीय नागरिक उत्साहपूर्वक स्वागत कर अपना आशीर्वाद प्रदान कर रहे हैं।
यात्रा की विशेषता यह है कि इसकी आध्यात्मिक अध्यक्षता श्री लड्डू गोपाल जी महाराज कर रहे हैं। यात्रा के माध्यम से गौ सेवा, राष्ट्रभक्ति, धार्मिक जागरण एवं सामाजिक समरसता का संदेश दिया जा रहा है।
यात्रा मार्ग में विभिन्न गांवों एवं कस्बों में श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा, आरती एवं स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने इस अभियान को समाज और संस्कृति के लिए प्रेरणादायक बताते हुए इसे अपना पूर्ण समर्थन प्रदान किया।
अखंड भारत पदयात्रा देश के प्रमुख तीर्थस्थलों, ज्योतिर्लिंगों, धामों एवं शक्ति पीठों को जोड़ते हुए गौ माता के संरक्षण और सनातन धर्म के उत्थान का संदेश लेकर आगे बढ़ रही है।
यात्रा का रात्रि विश्राम लाडपुरा में हुआ। संत श्री बालयोगी बलरामपुरी जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त हुआ।
प्रातः यात्रा लाडपुरा से जोगणिया माता के लिए रवाना हुई। यात्रा प्रस्थान से पूर्व भक्तों ने महाराज श्री को माला पहनाकर जगह जगह स्वागत सेन अभिनंदन किया। संत श्री बालयोगी बलरामपुरी जी ने माता जोगणिया व मेनाल के दर्शन किए। यात्रा का रात्रि विश्राम आरोली में होगा।

इस यात्रा के दौरान समाजसेवी रावड़दा सरपंच राजकुमार सेन, गोपाल सेन,भँवर सेन बबलू सेन, राहुल सेन, कैलाश सेन लाडपुरा, विनोद सेन, राहुल सेन आरोली सहित भक्तजन साथ मौजूद रहे।