सहाड़ा  में ‘नारी चौपाल नारी शक्ति वंदन’ कार्यक्रम का आयोजन

BHILWARA
Spread the love



गंगापुर (दिनेश लक्षकार)

महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में बुधवार को पंचायत समिति सभागार सहाड़ा में “बारह साल विश्वास के, विकास के जनकल्याण के” थीम पर ‘नारी चौपाल नारी शक्ति वंदन’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी आदेशों की अनुपालना में आयोजित इस बैठक में क्षेत्र के प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 
कार्यक्रम में उपखण्ड अधिकारी विवेक गुर्जर , तहसीलदार  वीरेन्द्र सिंह राठौड़, विकास अधिकारी  गजेन्द्र सिंह, अति. ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सहाड़ा अक्षयराज झाला, 
डॉ सतीश शर्मा,महिला पर्यवेक्षक उमा श्रोत्रिय और महिला अधिकारिता विभाग सुपरवाइजर ऊषा बैरवा सहित सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधिगणो में  भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अमित तिवारी,  भगवती लाल स्वर्णकार, जमनेश खटीक,  विजयलक्ष्मी जीनगर  भी मौजूद रहीं। 
इस चौपाल में ब्लॉक क्षेत्र की समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, ग्राम साथिनों और स्थानीय महिलाओं ने भाग लिया। बैठक के दौरान सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, महिला सशक्तिकरण और विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा अग्रिम कार्यों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।