नारी शक्ति वंदन चौपाल में महिलाओं की समस्याओं का मौके पर निस्तारण

BHILWARA
Spread the love



प्रशासनिक अधिकारियों ने सुनीं परिवेदनाएं, विभिन्न योजनाओं की दी जानकारी

बिजोलिया। उपखंड क्षेत्र के सलावटिया ग्राम में उपखंड अधिकारी के निर्देशानुसार नारी शक्ति वंदन चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में महिलाओं की समस्याएं सुनकर प्राप्त परिवादों का मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने अपनी समस्याएं एवं मांगें अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिनका संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा त्वरित समाधान किया गया। अधिकारियों ने महिलाओं को सरकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने तथा आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।

चौपाल में तहसीलदार ललित डीडवाना, विकास अधिकारी अशेष शर्मा, उप प्रशासक वीरेंद्र धाकड़, ग्राम विकास अधिकारी सचिन कुमार सहित विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने महिलाओं से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बिजोलिया । कार्यक्रम में मौजूद अधिकारी एवं महिलाएं