जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग कार्यक्रम का आयोजन

BHILWARA
Spread the love



भीलवाड़ा, 21 जून 2026।

माननीय राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर एवं राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायालय, भीलवाड़ा के बार पुस्तकालय में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक दीपांशु सोलंकी द्वारा आयुष मंत्रालय के निर्धारित कॉमन योगा प्रोटोकॉल के अनुसार उपस्थित अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं न्यायिक कर्मचारियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया। उन्होंने नियमित योग के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाए रखने का संदेश भी दिया।

इस अवसर पर श्रीमती रेखा वधावा ,  न्यायाधीश पॉक्सो संख्या 01, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संख्या-03 श्री पवन कुमार काला, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भीलवाड़ा श्रीमती रश्मि आर्या, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री देवांगिनी औदीच्या सहित अन्य न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्तागण एवं न्यायिक कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाने तथा स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवन शैली अपनाने का संकल्प लिया। योग दिवस के इस आयोजन का उद्देश्य न्यायिक परिवार में स्वास्थ्य, अनुशासन एवं मानसिक संतुलन के प्रति जागरूकता का प्रसार करना रहा।