BHILWARA

शाहपुरा में एएक्सिस बैंक द्वारा रोजगार मेले का आयोजन 15 अक्टूबर को


शाहपुरा-मूलचन्द पेसवानी
श्री प्र.सिं.बा. राजकीय महाविद्यालय, शाहपुरा में युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एएक्सिस बैंक द्वारा आगामी 15 अक्टूबर 2025 को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से महाविद्यालय परिसर के सेमिनार हॉल में आयोजित होगा।
महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. पुष्कर राज मीणा ने बताया कि यह रोजगार मेला NIIT के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। इसमें एएक्सिस बैंक के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे और योग्य अभ्यर्थियों के साक्षात्कार (इंटरव्यू) लेकर चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

कार्यक्रम प्रभारी प्रो. मूलचन्द खटीक ने बताया कि साक्षात्कार में वही अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे जिन्होंने स्नातक (ग्रेजुएशन) की डिग्री प्राप्त की है तथा जिनके स्नातक स्तर पर कम से कम 50 प्रतिशत अंक हैं। इसके साथ ही अभ्यर्थियों की आयु सीमा 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि यह अवसर विशेष रूप से उन युवाओं के लिए महत्वपूर्ण है जो बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को एएक्सिस बैंक में रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। महाविद्यालय प्रशासन ने इच्छुक विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अपने सभी आवश्यक शैक्षणिक दस्तावेज़ों के साथ निर्धारित तिथि और समय पर पहुंचकर इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!