नाले में मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव: भैरूनाथ मंदिर के पुजारी की नजर पड़ी,पुलिस ने कराई पहचान

BHILWARA
Spread the love




हमीरगढ़-अनिल डांगी
के मंगरोप कस्बे में गुरुवार सुबह एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव नाले में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।मृतक की पहचान मंगरोप निवासी आशुराम पुत्र रामचंद्र मारू(भांभी)के रूप में हुई है।सूचना मिलने पर मंगरोप थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को नाले से बाहर निकलवाकर आवश्यक कार्रवाई की।जानकारी के अनुसार कस्बे स्थित मसाणिया भैरूनाथ मंदिर के पुजारी सुबह नियमित पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे थे।इसी दौरान उनकी नजर मंदिर के समीप बने नाले में औंधे मुंह पड़े एक व्यक्ति पर पड़ी।नजदीक जाकर देखने पर व्यक्ति की मौत हो चुकी थी।पुजारी ने तुरंत इसकी सूचना मंगरोप थाना पुलिस को दी।सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से शव को नाले से बाहर निकलवाया।प्रारंभिक तौर पर ग्रामीणों ने मृतक के मारू भांभी समाज से होने की संभावना जताई,लेकिन उसकी स्पष्ट पहचान नहीं हो सकी।इसके बाद पुलिस ने कस्बे के जलदाय ठेकाकर्मी बाबूलाल मारू भांभी को मौके पर बुलाया।बाबूलाल ने शव की पहचान मंगरोप निवासी आशुराम पुत्र रामचंद्र मारू के रूप में की।पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक के परिवार में कोई सगा रिश्तेदार मौजूद नहीं है।ऐसे में पुलिस ने नियमानुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया।घटना की सूचना मिलने पर मृतक के दूर के रिश्तेदार गणेश मारू जिला चिकित्सालय पहुंचे।उन्होंने पुलिस को बताया कि वे शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाना चाहते तथा अंतिम संस्कार के लिए शव उन्हें सौंप दिया जाए।परिजनों की सहमति और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम नहीं करवाते हुए शव गणेश मारू को सौंप दिया।इसके बाद मंगरोप शमशान में मृतक का अंतिम संस्कार किया गया।पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला नाले में गिरने से हुई मौत का प्रतीत हो रहा है।हालांकि घटना के संबंध में आवश्यक जांच की जा रही है ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।