सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार अल सुबह से शुरू हुई बरसात का दौर लगातार पांच घंटे तक चला, इस बरसात ने फसलों को नया जीवन दिया । ग्रामीण क्षेत्रों में आज गुरुवार अल सुबह करीब 3 बजे से झमाझम बरसात का दौर शुरू हुआ जो कभी तेज तो कभी मध्यम गति से 4:30 बजे तक चला, वही इस दौरान आकाशीय बिजली की चमक के साथ ही तेज मेघ गर्जना और बारिश का दौर चला ।

सुबह 8:00 तक भी लगातार कभी मध्य तो कभी रिमझिम बारिश चलती रही, इस दौरान 15 एमएम बारिश दर्ज की गई । इस बरसात से मक्का, कपास सहित अन्य फसलों को नया जीवनदान मिल गया, जिससे किसानों के चेहरे खुशी से झलक उठे, क्योंकि क्षेत्र में विगत कुछ दिनों से बरसात का दौर थमा हुआ था । सुबह तक लगातार बारिश के होने से स्कूल जाने वाली विद्यार्थी बारिश में भीगते हुए स्कूल जाते दिखाई दिए ।।
