सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- क्षेत्र के जित्या माफी गांव में आज सोमवार सुबह एक अवैध बजरी से भरे ट्रैक्टर ने पीएम ई-बस को टक्कर मार दी, जिसमें बस के पीछे के दो कांच टूट गए । सुचना पर बड़लियास थाना पुलिस मौके पहुंची । एएसआई गोपाल सिंह ने बताया कि आज सोमवार को बड़लियास से भीलवाड़ा जा रही प्रधानमंत्री ई-बस से जित्या माफी गांव में एक बजरी भरे ट्रैक्टर की टक्कर हो गई, टक्कर से ई-बस के पिछले हिस्से में ड्राइवर साइड के दो कांच टुट गये ।

सुचना पर थाना प्रभारी जसवंत सिंह मय जाप्ता मौके पर पहुंचे और ट्रेक्टर ट्राली को डिटेन कर थाने लाकर खड़ा किया, वही रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई होगी । मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गए । ग्रामीण ने बताया कि अवैध बजरी से भरे इस ट्रैक्टर ने भाकलिया गांव के पास एक गौवंश को टक्कर मार दी, जिससे गौवंश की मौत हो गई ।।
