BHILWARA

*जहाजपुर से देवली महत्वपूर्ण सर्वाधिक व्यस्त सड़क बनी बदहाली का प्रतीक*


जहाजपुर से देवली मुख्य मार्ग के बीच एक बार सफर करके देखिए।जहाँ सड़क होनी चाहिए वहाँ एक-एक फीट गहरे गड्ढे हैं।हर मोड़ पर दुर्घटना का भय है हर दिन हजारों लोग अपनी जान जोखिम में डालकर इस मार्ग से गुजरने को मजबूर हैं। यहां विधानसभा क्षेत्र की सबसे महत्वपूर्ण और सर्वाधिक व्यस्त सड़क ही बदहाली का प्रतीक बन चुकी हे। लेकिन अभी तक जिम्मेदारों का ध्यान इस और नहीं गया।जबकि आए दिन स्थानीय ग्रामीण,राहगीर,वाहन चालक इस रोड को लेकर कई बार ज्ञापन दे चुके हैं।अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों को अवगत करा चुके हैं।यह सिर्फ एक रोड का मामला नहीं है बल्कि लोगों की सुविधा और सुरक्षा से जुड़ा मामला है।जिम्मेदारों को समय रहते  क्षेत्र की इस गंभीर समस्या पर ध्यान देना चाहिए।

Related Articles

Back to top button