BHILWARA

*सांसद अग्रवाल के प्रयासों से दुबई में फंसा सोमानी परिवार कुशल भारत पहुंचा* **सांसद अग्रवाल ने कहा जब तक मेरी लोकसभा के सभी युद्ध में फंसे निवासी घर नही पहुच* *जाते में चेन की नींद नहीं सोऊंगा*

भीलवाड़ा के सोमानी परिवार के छः सदस्य दुबई में युद्ध के चलते फंसे हुए थे परिवार के अभिभावकों ने भीलवाड़ा सांसद अग्रवाल से संपर्क कर मदद की गुहार की सांसद अग्रवाल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अविलम्ब दिल्ली दूतावास में बात की 12 घंटे के अंदर बच्चों के पास मदद पहुंचकर उन्हें रेस्क्यू कर सकुशल  दिल्ली पहुंचा गया।।


सांसद प्रवक्ता विनोद झुरानी ने बताया कि सुबह 11:00 बजे लगभग बच्चे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच गए।। तब जाकर भीलवाडा सोमानी परिवार के सदस्यों राहत की सांस ली।
सोमानी परिवार ने सांसद कार्यालय पहुंचकर सांसद अग्रवाल का आभार व्यक्त कर धन्यवाद दिया ।
इस अवसर सांसद अग्रवाल ने कहा मेरा नैतिक कर्तव्य बनता है कि मैंने लोकसभा क्षेत्र का खाड़ी देशों में युद्ध जे चलते फंसा हुआ एक -एक सदस्य जब तक भारत सकुशल नहीं पहुंचता मैं चैन की नींद नहीं सोऊंगा ।

भीलवाडा का एक अग्रवाल परिवार का बच्चा भी कुवैत में फंसा हुआ है साथ ही खाड़ी देशों में अन्य परिवार भी मदद की गुहार लेकर संसद कार्यालय  पहुंचे। सांसद अग्रवाल ने आज विशेष जनसुनवाई करते हुए युद्ध के चलते फंसे हुए अरब देशों में मदद के लिए दिल्ली दूतावास कार्यालय पर संपर्क कर अन्य बच्चों के भी शीघ्र घर वापसी के प्रयास किये

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button