BHILWARA

लायंस क्लब रूबी द्वारा क्षैत्रीय अध्यक्ष अंजली नैनावटी की अधिकारी यात्रा संपन्न


क्लब के सभी सदस्यो द्वारा चेयर पर्सन नैनावटी का ऊपरना ओढाकर व स्मृति चिन्ह देकर किया स्वागत सम्मान

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) लायंस क्लब रूबी द्वारा क्लब अध्यक्ष लायन मधु काबरा की अध्यक्षता में क्षैत्रीय अध्यक्ष लायन अंजली नैनावटी की आधिकारिक यात्रा निजी रिसोर्ट में सम्पन्न कराई गई। कोषाध्यक्ष लायन ममता शर्मा ने बताया कि क्लब के सभी सदस्यो द्वारा चेयर पर्सन अंजली नैनावटी का ऊपरना ओढाकर व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत सम्मान किया गया। सचिव लायन सुधा जैन द्वारा तीन माह मे की गई गतिविधियो की जानकारी दी गई। और आगे किस प्रकार अनेकों सेवा कार्य करने हैं इस संबंध में विचार सांझा किए गए। जिससे क्लब को ओर ऊंचाईयों पर ले जाया जा सके।

चेयर पर्सन अंजलि नैनावटी ने अपने विचार साझा करते हुए लायंस क्विस्ट ओर मानसिक तनाव के बारे मे जानकारी दी आज की इस भौतिकता वादी जीवन शैली में हर व्यक्ति तनाव ग्रस्त है हम सभी को साथ मिलकर कार्य करना अति आवश्यक है। ताकि हम समाज के लिए कुछ अच्छा कर सके। इस के लिए हमें स्कूल कॉलेज व अन्य स्थानों पर विशेषज्ञों के द्वारा सेमिनार आयोजित करने की आवश्यकता हैं इस हेतु दिशा निर्देशित एवं मार्गदर्शित किया गया। कार्यक्रम में पुष्पा मेहता, अंजना सिसोदिया, कुसुम चंडालिया, मंजू डांगी, रजनी जैन, रजनी गुगलिया, मैना  सिसोदिया, मधु सिसोदिया, विभा जैन, मीनाक्षी हेडा उपस्थिति रहे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!