पाठशाला समिति का सर्वसम्मति से गठन
असलम रंगरेज
काछोला तहसील क्षेत्र के ग्राम जाल का खेड़ा में रेगर समाज के युवाओं की पहल पर डॉ. भीमराव अंबेडकर रात्रिकालीन पाठशाला का फीता काटकर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पाठशाला संरक्षक राजमल रेगर ने कहा कि पाठशाला के माध्यम से बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन, संस्कार, संस्कृति, स्वास्थ्य एवं महापुरुषों के आदर्शों की प्रेरणा दी जाएगी, जिससे उनका सर्वांगीण विकास हो सके। सामाजिक कार्यकर्ता रामलाल रेगर ने इसे गांव के लिए ऐतिहासिक पहल बताते हुए कहा कि समाज के सभी लोग पाठशाला के संचालन में पूर्ण सहयोग करेंगे।
इस दौरान सर्वसम्मति से पाठशाला समिति का गठन किया गया। शिवराज रेगर को अध्यक्ष, कैलाशचंद्र रेगर को व्यवस्थापक तथा मुकेश कुमार रेगर को सह-व्यवस्थापक मनोनीत किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों का समाज के युवाओं ने जय भीम की पट्टिका पहनाकर एवं गुड़ खिलाकर स्वागत एवं सम्मान किया।
शुभारंभ कार्यक्रम में अखिल भारतीय रेगर महासभा काछोला के अध्यक्ष राजमल रेगर, युवा प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष चांदमल रेगर, सामाजिक कार्यकर्ता भगवान लाल रेगर, माधुलाल रेगर, जगदीश रेगर, ब्रजराज रेगर, चुन्नीलाल रेगर, गोदू लाल रेगर, देबीलाल रेगर, मुकेश कुमार रेगर, सूरजमल रेगर, हीरालाल रेगर, गणेश कुमार रेगर, राकेश कुमार रेगर, पप्पू लाल रेगर, विनोद रेगर, शैतान रेगर, दुर्गालाल रेगर सहित समाज के अनेक युवा एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
