असलम रंगरेज
काछोला स्थित गौ तीर्थ द्वारिकाधीश सामुदायिक गौशाला में बुधवार को वृक्षारोपण एवं नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम 15 जुलाई 2020 को तत्कालीन एसडीएम त्रिलोक चंद्र मीणा द्वारा किए गए वृक्षारोपण की छठी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ। इस अवसर पर पुलिस, प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्ध नागरिकों ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए जामुन, नीम, लेसवा एवं गुलाब के पौधे लगाए।

कार्यक्रम में काछोला तहसीलदार आरटीएस शैतान सिंह मीणा, तहसीलदार आरटीएस कैलाश चंद्र मीणा, थाना प्रभारी सीआई नरेश कुमार शर्मा तथा निवर्तमान एएसआई इंदरराज मीणा ने लगभग 10 फीट ऊंचे जामुन के वृक्ष का रोपण किया। उपस्थित लोगों ने पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लिया।
इस अवसर पर तहसीलदार शैतान सिंह मीणा एवं कैलाश चंद्र मीणा के स्थानांतरण पर नागरिक अभिनंदन कर उन्हें गौ माता की तस्वीर भेंट की गई। वहीं, नवपदस्थ थाना प्रभारी सीआई नरेश कुमार शर्मा का पदभार ग्रहण करने पर स्वागत एवं सम्मान किया गया तथा स्थानांतरित एएसआई इंदरराज मीणा का भी नागरिक अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व विधायक प्रत्याशी, पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं पूर्व सरपंच कन्हैयालाल ओस्तवाल रहे। समारोह की अध्यक्षता गौशाला व्यवस्थापक ठा. वंश प्रदीप सिंह सोलंकी ने की। विशेष आमंत्रित अतिथि एवं कार्यक्रम के प्रायोजक शंकरलाल मुंदड़ा उपस्थित रहे।
विशिष्ट अतिथियों में सरपंच रामपाल बलाई, डॉ. कैलाश चंद्र वैष्णव, डॉ. राधेश्याम वैष्णव, भाजपा इकाई के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व उपसरपंच, माहेश्वरी समाज के पूर्व तहसील अध्यक्ष तथा गौशाला संरक्षक रमेश बसेर शामिल रहे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा तहसील सहसंयोजक एवं विधायक प्रतिनिधि संदीप महेश्वरी मौजूद रहे।
समारोह में समाजसेवी अशोक कुमार काबरा, ठा. उमराव सिंह, राजेंद्र सिंह सोलंकी, शांतिलाल काबरा, नवरत्न लड्ढा, रामस्वरूप धाकड़, रामनिवास आचार्य, शिव मंत्री, अरविंद डागा, अभिषेक गगरानी, कैलाश छिपा, विजयराज सोनी, हेमेंद्र सिंह सोलंकी, गोपाल मंत्री, पप्पू लाल धाकड़, कुलदीप धाकड़, मांगीलाल बलाई, आरिफ मिस्त्री, तौसीफ लोहार, गौशाला कोषाध्यक्ष मुरली मनोहर मुंदड़ा, असिस्टेंट सेक्रेट्री प्रीतम सोनी, कमलेश आचार्य, लक्ष्मण मीणा, देवीलाल धाकड़ सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों का जोधपुरी साफा पहनाकर सम्मान किया गया। साफा बंधवाने की व्यवस्था रघुनंदन सिंह सोलंकी ने संभाली।
समारोह में वक्ताओं ने कहा कि गौशालाएं केवल गौसेवा का केंद्र ही नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता और जनजागरण की भी प्रेरणा स्थली हैं। उन्होंने प्रजा मंडल संरक्षण, गौ संवर्धन एवं प्रकृति संरक्षण को समाज की सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि वृक्षारोपण और गौसेवा जैसे कार्य आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की मजबूत नींव हैं। पुलिस, प्रशासन और आमजन के समन्वय से आयोजित ऐसे कार्यक्रम सामाजिक एकता, जनभागीदारी और सेवा भाव को सुदृढ़ करते हैं। सभी उपस्थित जनों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने तथा अधिक से अधिक लोगों को पर्यावरण एवं गौ संरक्षण के अभियान से जोड़ने का आह्वान भी किया गया।
समारोह का समापन पर्यावरण संरक्षण, गौसेवा और सामाजिक समरसता के संदेश के साथ हुआ।
