बड़लियास ( रोशन वैष्णव)
शाखा डाकघर आमा में 17 जुलाई 2026 को डाक विभाग द्वारा डाक सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न डाक एवं आधार संबंधी सेवाओं का लाभ उठाया।

शिविर के दौरान आधार नामांकन, आधार अपडेट तथा डाकघर बचत बैंक (POSB) खाते खोलने की सेवाएं प्रदान की गईं। शिविर के अंतर्गत लगभग 60 ग्रामीणों को आधार सेवाओं का लाभ मिला, वहीं 56 नए POSB खाते भी खोले गए।
कार्यक्रम में डाक विभाग की ओर से डाक अधीक्षक बनवारी लाल उपाध्याय, आधार ऑपरेटर सुनील सालवी, शाखा डाकपाल प्रिया वैष्णव, BPM मुकेश नाथ, BPM बंसीलाल रेगर, BPM लक्ष्मी शर्मा तथा BPM आकांक्षा डीडवानिया सहित अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।
डाक विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में डाक एवं बैंकिंग सेवाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है। शिविर का सफल आयोजन ग्रामवासियों के सहयोग एवं सक्रिय सहभागिता से संपन्न हुआ।
