7 सूत्रीय मांगों को लेकर बड़लियास में सांकेतिक धरना, कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन

BHILWARA
Spread the love


बड़लियास। विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर बुधवार को बड़लियास उपतहसील परिसर में ग्रामीणों ने सांकेतिक धरना दिया और जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र परिवारों को आवास स्वीकृत करने एवं लंबित किस्त जारी करने, अघोषित बिजली कटौती पर रोक लगाने, पात्र परिवारों को आवासीय पट्टे देने, राजकीय विद्यालयों, उपतहसील कार्यालय और चिकित्सालयों में रिक्त पद भरने, भवानीपुरा, कीरो की झोपड़िया एवं धाकड़ों की झोपड़ियों में सीसी सड़क निर्माण कराने, ग्राम पंचायतों में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा किसानों को समय पर पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने की मांग की गई।
ग्रामीणों ने प्रशासन से जनहित से जुड़ी इन समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की मांग करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी करने की अपील की।