जहाजपुर,पडेर क्षेत्र से गुजर रहे नेशनल हाईवे148डी पर सुभाषनगर से फूलनगर तक वाहन चलाना अब आसान नहीं रहा।यहां नेशनल हाईवे पर हो रहे गडै,बीखरी गिट्टी, रोड पर डामर के टीलै दुपहिया वाहन चालको को दुर्घटनाग्रस्त करने के लिए काफी है।यहां रोड की समस्या-नई नहीं है काफी समय से रोड के यही हालत देखे जा रहे हैं।कई दुर्घटना हादसों के बाद भी स्थिति मैं कोई खासा सुधार नहीं हुआ।

नेशनल हाईवे द्वारा समय-समय पर रोड मरम्मत की जाती है लेकिन कुछ ही दिनों बाद हालात जस के तस नजर आते हैं।स्थानीय ग्रामीणों का कहना है रोड की मरम्मत टिकाऊ और अच्छे मटेरियल के साथ की जाए ताकि नेशनल हाईवे पर हो रहे दुर्घटनाओ से बचा जा सके।
