गनोली विद्यालय में विधायक कोष से निर्मित ₹17 लाख के टीन शेड का लोकार्पण, विधायक ने 5 नए कक्षा कक्षों की घोषणा की

BHILWARA
Spread the love


मांडलगढ़, 26 जुलाई 2026।

मांडलगढ़ विधायक श्री गोपाल खंडेलवाल के मुख्य आतिथ्य में रविवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, गनोली में विधायक कोष से स्वीकृत ₹17 लाख की लागत से निर्मित नवीन टीन शेड का विधिवत मोली खोलकर लोकार्पण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्राओं एवं ग्रामवासियों ने विधायक सहित सभी अतिथियों का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। छात्राओं द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक एवं नृत्य प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिनकी सभी ने सराहना की।

अपने उद्बोधन में विधायक श्री गोपाल खंडेलवाल ने विद्यालय की व्यवस्थाओं की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए शिक्षा की गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ बनाने का आह्वान किया। विद्यालय में बढ़ते नामांकन एवं भवन की आवश्यकता को देखते हुए उन्होंने विधायक कोष से 5 नए कक्षा कक्षों के निर्माण की घोषणा भी की।

कार्यक्रम को भाजपा विधानसभा संयोजक श्री अनिल पारीक ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्री श्यामलाल अहीर, निवर्तमान चेयरमैन श्री संजय डांगी, महुआ मंडल अध्यक्ष श्री बृजमोहन शर्मा, भाजपा नेता श्री मनोज सनाढ्य, शक्ति केंद्र संयोजक श्री मुकेश मीणा, समाजसेवी श्री महावीर सेन, मंडल मंत्री श्री सांवरलाल मीणा, शक्ति केंद्र प्रभारी श्री संतोष सुखवाल, पीडब्ल्यूडी कनिष्ठ अभियंता श्री नरेंद्र धाकड़, विद्यालय प्राचार्य श्री संजय जोशी, श्री भेरूलाल तेली, बूथ अध्यक्ष श्री कन्हैयालाल प्रजापत एवं श्री मांगीलाल मीणा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, शिक्षकगण एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

इसके उपरांत विधायक श्री गोपाल खंडेलवाल ने “एक पेड़ मां के नाम” महाअभियान के अंतर्गत विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य श्री संजय जोशी ने सभी अतिथियों एवं आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन श्री रामचंद्र कुमावत ने किया।