महावीर वैष्णव महुआ कस्बे में राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय के बाहर गंदा पानी निकासी के लिए पंचायत प्रशासन द्वारा नाला निर्माण किया गया हैं जिसका लंबे समय से पंचायत प्रशासन द्वारा समय पर सफाई नहीं की जाती है जिससे सफाई व्यवस्था की पोल खुल रही है।

नाले में कचरा, गंदा पानी भरा रहने से विद्यालय में छात्र छात्राओं को दुर्गन्ध से परेशान हो रहे हैं।वहीं नाले की समय पर सफाई नहीं होने से थोडीसि बारिश में ही विद्यालय के मेन गेट के बाहर से नाले का गंदा पानी बाहर निकल जाता है जिससे विद्यार्थियों को गंदे पानी में होकर विद्यालय में जाना पड़ रहा है।
