एवं शिलान्यास किया, “एक पेड़ मां के नाम” महाअभियान के तहत किया पौधारोपण
मांडलगढ़, 26 जुलाई 2026।
मांडलगढ़ विधायक श्री गोपाल खंडेलवाल ने रविवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, खाचरौल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ।
विधायक श्री गोपाल खंडेलवाल ने डीएमएफटी (DMFT) योजना के अंतर्गत निर्मित एक नवीन कक्षा कक्ष का लोकार्पण किया। साथ ही विद्यालय में 4 नवीन कक्षा कक्षों एवं एक टीन शेड डोम का विधिवत शिलान्यास कर क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री खंडेलवाल ने “एक पेड़ मां के नाम” महाअभियान के अंतर्गत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर भाजपा विधानसभा संयोजक श्री अनिल पारीक, महुआ मंडल अध्यक्ष श्री बृजमोहन शर्मा, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्री श्यामलाल अहीर, श्री मनोज सनाढ्य, श्री कैलाश सुखवाल,गोपाल शर्मा एसएमसी सदस्य श्री राजू सेन, श्री कुलदीप सिंह, मिश्रीलाल शर्मा,श्री शंकर बैरवा एवं श्री लादूलाल तेली सहित जनप्रतिनिधि, विद्यालय परिवार एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
