मांडलगढ़, 25 जुलाई। ग्राम पंचायत गेणोली में डी.एम.एफ.टी. योजना के अंतर्गत निर्मित होने वाली पेयजल पाइपलाइन एवं जलाशय निर्माण कार्य का शिलान्यास समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मांडलगढ़ विधायक श्री गोपाल खंडेलवाल रहे।
इस अवसर पर विधायक श्री गोपाल खंडेलवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है। पेयजल संबंधी इस महत्वपूर्ण परियोजना के पूर्ण होने से ग्राम गेणोली के लोगों को स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध होगा तथा लंबे समय से चली आ रही जल समस्या का समाधान होगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्याम लाल अहीर (ग्रामीण मंडल अध्यक्ष, भाजपा) ने की।
विशिष्ट अतिथियों में विधानसभा संयोजक अनिल पारीक, निवर्तमान चेयरमैन संजय डांगी, महुआ मंडल अध्यक्ष बृजमोहन शर्मा,भाजपा नेता मनोज सनाढ्य, महावीर सेन,मोहनपुरा प्रशासक रामस्वरूप तेली,शक्ति केंद्र संयोजक मुकेश मीणा, मंडल मंत्री सांवरलाल मीणा एवं शक्ति केंद्र प्रभारी संतोष सुखवाल उपस्थित रहे।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, समाजसेवी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। समारोह का समापन सभी के सहयोग एवं जनकल्याण की भावना के साथ हुआ।
