भीलवाड़ा – शुभम |
सनातन धर्म रक्षा महासंघ ने संगठन का विस्तार करते हुए मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए नई नियुक्ति की है। महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत चक्रेश महाराज एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महावीर प्रसाद सोलंकी की अनुशंसा पर मोगरवासा निवासी रमेशलाल भील को मांडलगढ़ विधानसभा अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
रमेशलाल भील सामाजिक कार्यों एवं सनातन धर्म के प्रति उनकी सक्रिय निष्ठा को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्ति के दौरान उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। साथ ही सनातन धर्म के 16 संस्कारों एवं वैदिक परंपराओं का पालन करते हुए समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प दिलाया गया।
महासंघ के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि रमेशलाल संगठन के संविधान के अनुरूप कार्य करते हुए सनातन समाज के उत्थान एवं संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं भी दी गईं।
