गुरु पूर्णिमा महोत्सव : 28 को भव्य भजन संध्या, 29 को हवन-पूजन व महाप्रसादी

BHILWARA
Spread the love



भीलवाड़ा। गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर श्री छोबावड़ी सगस जी रत्नेश्वर महादेव मठ, रेलवे स्टेशन के पास, हमीरगढ़ (चित्तौड़ रोड, भीलवाड़ा) में दो दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ आयोजित किया जाएगा। महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

श्री महंत साध्वी देवगिरी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुरु पूर्णिमा का दो दिवसीय महोत्सव भव्य रूप से आयोजित किया जा रहा है। महोत्सव का शुभारंभ 28 जुलाई (मंगलवार) को रात्रि 8:15 बजे भव्य भजन संध्या से होगा, जिसमें सुप्रसिद्ध भजन गायकों द्वारा गुरु महिमा एवं भक्ति रस से सराबोर प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

उन्होंने बताया कि 29 जुलाई (बुधवार) प्रातः 9:15 बजे हवन, गुरुचरण पूजन, समाधि पूजन, भव्य भजन संध्या तथा महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान संत-महात्माओं का सान्निध्य एवं गुरु महिमा का गुणगान श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण रहेगा।

श्री महंत साध्वी देवगिरी ने समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से गुरु पूर्णिमा महोत्सव में सपरिवार पधारकर गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त करने तथा धार्मिक कार्यक्रमों का पुण्य लाभ लेने का आग्रह किया है।

इस अवसर पर उन्होंने गुरु की महिमा का स्मरण कराते हुए कहा—

“गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः।
गुरुः साक्षात् परब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः॥”

उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं भी प्रेषित कीं।