राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बीगोद में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित, विद्यार्थियों को बताए मौलिक कर्तव्य एवं शिक्षा के अधिकार

BHILWARA
Spread the love



बड़लियास (रोशन वैष्णव)
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री प्रिया मीणा के निर्देशन में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बीगोद में मौलिक कर्तव्य एवं शिक्षा के अधिकार विषय पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में पैरालीगल वॉलंटियर (PLV) कमलेश सुखवाल ने छात्र-छात्राओं को संविधान में प्रदत्त मौलिक अधिकारों एवं मौलिक कर्तव्यों की विस्तृत जानकारी देते हुए उनके प्रति जागरूक किया। उन्होंने शिक्षा के अधिकार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी ईमानदारी से पालन करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में लगभग 350 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती गीता अग्रवाल ने विद्यार्थियों को उनके अधिकारों एवं जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक नागरिक बनने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर विद्यालय के स्टाफ सदस्य लियाकत अली, मधु शर्मा, अभिलाषा, अर्चना चौधरी, दीपक कुमार वर्मा एवं गिरधारी लाल गंडास सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।