दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम-2016 पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, छात्राओं को बताए गए अधिकार

BHILWARA
Spread the love



बड़लियास ( रोशन वैष्णव)
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं राजस्थान राज्य विधिक सेवा समिति, मांडलगढ़ के तत्वावधान में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, खटवाड़ा में दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 विषय पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री प्रिया मीणा के निर्देशन में किया गया।
शिविर में पैरालीगल वालंटियर (पीएलवी) कमलेश सुखवाल ने छात्राओं को दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी देते हुए उनके संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों, समान अवसर, शिक्षा, सम्मानजनक जीवन तथा सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने छात्राओं से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और समाज में समानता एवं संवेदनशीलता की भावना विकसित करने का आह्वान किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अब्दुल्ला गाजी खान ने भी छात्राओं को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा दी तथा विधिक साक्षरता के महत्व पर प्रकाश डाला।
शिविर में कुल 115 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ के दिनेश सिंह, सरोज, भोजा लाल जाट, पिंकी खटीक एवं गोपाल पाराशर सहित अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।