काछोला ।
न्यायालय द्वारा जारी स्थायी वारंटों की तामील के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत काछोला थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एनआई एक्ट ( चेक अनादरण) के दो स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के लिए न्यायालय में पेश किया थाना पुलिस के अनुसार न्यायालय मुकदमा संख्या 215/2022 में धारा 138 एनआई एक्ट के तहत वांछित स्थायी वारंटी रामपाल पुत्र खाना प्रजापत, निवासी धामनिया, थाना बीगोद, जिला भीलवाड़ा तथा न्यायालय मुकदमा संख्या 13/2023 में धारा 138 एनआई एक्ट के तहत वांछित स्थायी वारंटी रमेश पुत्र कजोड़ सालवी, निवासी सुखपुरा, थाना पारसोली, जिला चित्तौड़गढ़ को गिरफ्तार किया गया
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय द्वारा स्थायी वारंट जारी किए गए थे विशेष अभियान के तहत उनकी तलाश कर गिरफ्तारी की गई गिरफ्तार वारंटियों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम न्यायिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया
पुलिस का कहना है कि फरार एवं स्थायी वारंटियों की धरपकड़ के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि न्यायालय के आदेशों की प्रभावी पालना सुनिश्चित की जा सके और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाया जा सके
इस कार्रवाई में काछोला थाना प्रभारी नरेश शर्मा, हेड कांस्टेबल गोपेश कुमार तथा सिपाही जीतराम प्रजापत की सराहनीय भूमिका रही
