*गंगापुर।* संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की *650वीं जयंती* के पावन उपलक्ष्य में भाजपा गंगापुर नगर मण्डल द्वारा रामदेव जी मंदिर, रैगर मोहल्ला, गंगापुर में श्रद्धा, आस्था एवं उत्साह के साथ *दीपोत्सव कार्यक्रम* आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में *सहाड़ा विधायक श्री लादू लाल पीतलिया जी* मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में मंदिर के *पुजारी बिहारी दास जी महाराज का विधायक श्री लादू लाल पीतलिया जी एवं भाजपा गंगापुर नगर मण्डल अध्यक्ष अमित तिवाड़ी द्वारा साफा पहनाकर, उपरणा ओढ़ाकर एवं माल्यार्पण कर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया।*

इस अवसर पर विधायक श्री लादू लाल पीतलिया जी ने संत गुरु रविदास जी के समरसता, समानता, सामाजिक न्याय एवं मानवता के संदेश को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि उनके विचार आज भी समाज को एक नई दिशा प्रदान करते हैं।
भाजपा गंगापुर नगर अध्यक्ष अमित तिवाड़ी ने सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों का स्वागत करते हुए कहा कि संत गुरु रविदास जी का जीवन समाज में समरसता, सेवा और भाईचारे का प्रेरणास्रोत है तथा उनके बताए मार्ग पर चलकर ही एक सशक्त एवं समरस भारत का निर्माण किया जा सकता है।
कार्यक्रम में जमनेश खटीक, मुकेश पुरी, अरुण टांक, सोहन रैगर, मुकेश रैगर, सत्तू उस्ताद, रामचंद्र रैगर, सुखलाल रैगर, यज्ञदत्त शर्मा, रमेश साहू, निखिल हेड़ा, गोपाल तेली, सुरेश टेलर प्रहलाद रेगर डालचंद रेगर मुकेश रेगर नानजीराम रेगर बद्री लाल रेगर चतरु लाल रेगर रोशन लाल रेगर राधाकृष्ण रेगर चुन्नीलाल रेगर शंकर लाल रेगर सुरेश चंद्र रेगर गोपाल रेगर श्याम लाल रेगर कैलाश रेगर भेरूलाल रेगर हीरालाल रेगर भगवान लाल रेगर किशन लाल रेगर सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने दीप प्रज्ज्वलित कर संत गुरु रविदास जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके समरसता और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का समापन भारत माता की जय एवं वंदे मातरम् के उद्घोष के साथ हुआ।
