BHILWARA

8 लाख से अधिक किसानों को मिलेगी राहत, CM भजनलाल ने फसल खराबे में कृषि अनुदान को दी स्वीकृति


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस वर्ष अतिवृष्टि से खरीफ फसलों के नुकसान को देखते हुए एक बड़ा संवेदनशील निर्णय लिया है।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस वर्ष अतिवृष्टि से खरीफ फसलों के नुकसान को देखते हुए एक बड़ा संवेदनशील निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने 6 जिलों के किसानों के लिए कृषि अनुदान वितरण को स्वीकृति दी है, जिससे लाखों किसानों को आर्थिक राहत मिलेगी।

जानकारी के अनुसार, प्रभावित किसानों को राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) से कृषि अनुदान वितरण करने की मंजूरी दी गई है। इस निर्णय के तहत 6 जिलों की 40 तहसील के 2 हजार 961 गांवों को अभावग्रस्त क्षेत्र घोषित करने के प्रस्ताव को अनुमोदित किया गया है।

इस निर्णय से अजमेर, अलवर, झुंझुनूं, कोटा, पाली और बांसवाड़ा जिले के आठ लाख से अधिक किसानों को राहत मिलेगी। अतिवृष्टि के कारण इन जिलों में खरीफ फसलों को भारी नुकसान हुआ था। सरकार की इस स्वीकृति से प्रभावित किसानों को फसल खराबे की भरपाई के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!