BHILWARA

किराना व्यापार संघ ने सांसद अग्रवाल का किया अभिनंदन, पीएम मोदी को धन्यवाद

बिजौलिया। नरेश धाकड़ ।
किराना व्यापार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सांसद दामोदर अग्रवाल का स्वागत व अभिनंदन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जीएसटी रिफॉर्म के तहत दी गई रियायत के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर संघ ने प्रधानमंत्री को आभार पत्र भी प्रेषित किया।

सांसद अग्रवाल ने कहा कि जीएसटी दरों में की गई कटौती से आमजन को रोजमर्रा की वस्तुओं पर महंगाई से राहत मिलेगी। साथ ही प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए स्वदेशी अपनाओ के आह्वान से लोग स्थानीय व स्वदेशी उत्पादों के उपयोग के लिए प्रेरित होंगे।



व्यापार संघ ने सांसद से क्षेत्र के आर्थिक विकास को गति देने के लिए नई औद्योगिक इकाइयों की स्थापना की मांग भी रखी।

इस अवसर पर संघ अध्यक्ष पंकज जैन, मंत्री रामकुमार चित्तौड़ा, वरिष्ठ सदस्य मोहन लुधानी, उम्मेदमल जैन, हेमंत जैन, सतीश चित्तौड़ा, हरीश जैन, पदम गोधा, अनाज व्यापारी अमित ठग, शक्ति सिंह कानावत, अभिषेक जैन, प्रशांत जैन, प्रभुलाल धाकड़, धर्मराज गुर्जर, राजेश धाकड़ सहित अनेक व्यापारी मौजूद रहे। वहीं विक्रमपुरा सरपंच प्रतिनिधि मुकेश धाकड़ ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!