BHILWARA

पलकी नदी के पास खेत में मिली युवक की सड़ी-गली लाश, हत्या की आशंका

बिजोलिया : रमेश गुर्जर । कस्बे के पलकी नदी के नजदीक दूधिया कुआ के खेत में एक युवक की सड़ी-गली लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने शव देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास के इलाके को घेराबंदी कर जांच शुरू की। लाश करीब 5 से 8 दिन पुरानी बताई जा रही है। मृतक के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था और उसके सिर पर चोट के स्पष्ट निशान मिले हैं, जिससे प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस जाँच में जुटी है ।

घटना की सूचना फैलते ही कस्बे के सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुँच साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं और शव को उप जिला चिकित्सालय स्थित मोर्चरी में रखवाया है।

फिलहाल मृतक की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि सर्च ऑपरेशन के जरिए आस-पास के क्षेत्र की भी तलाशी ली जा रही है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!