जहाजपुर में ऐतिहासिक विकास की सौगाते,आज हुआ लोकार्पण

BHILWARA
Spread the love




गजानंद जोशी जहाजपुर,विधानसभा क्षेत्र में क्षेत्र वासियों को मिली करोड़ों रुपए की विकास कार्यों की सौगात।बुधवार को विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी एवं विधायक गोपीचंद मीणा द्वारा किया गया क्षेत्र में पहली बार बालिका मॉडल छात्रावास की स्थापना हुई जिससे दूर-दराज से आने वाली बालिकाओं को पढ़ने के साथ-साथ आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

जालमपुरा स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालिका आवासीय छात्रावास मॉडल स्कूल लागत 4 करोड़61 लाख का लोकार्पण जन समूह की उपस्थिति में हुआ।कैबिनेट मंत्री जनजातीय क्षेत्रीय विकास विभाग राजस्थान सरकार एवं विधायक गोपीचंद मीणा के मुख्य अतिथि में भगतो का झोपड़ा रोड जहाजपुर खेल स्टेडियम लोकार्पण किया गया वही विधायक गोपीचंद मीणा ने बताया यह खेल स्टेडियम क्षेत्र के युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर प्रदान करेगा। साथ ही खेल संस्कृति को एक नई दिशा देगा कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि,पदाधिकारी,कार्यकर्ता गण एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।